Category Archives:  Spiritual

जब मुस्लिम किसान के खेत से निकला शिवलिंग | फिर जो हुआ...

Dec 27 2018

Posted By:  Sandeep

भारत में सदियों से हिन्दू और मुसलमानो का प्रभुत्व रहा है | सैकड़ो वर्षो में कई बार वह अवसर आये | जब हिन्दू और मुस्लिम आपस में लड़े और एक हुये | लेकिन, आज हम आपको बताने वाले है भारत का वह शिवलिंग जो एक मुस्लिम किसान के खेत में निकला था | उसके बाद में जो हुआ वह हैरान करने वाला था |   


यह घटना है सहारनपुर ( उत्तरप्रदेश ) की | यहाँ एक मुस्लिम किसान प्रातःकाल अपना खेत जोत रहा था | उसे एक पत्थर नजर आया | जब उसने नजदीक से देखा तो पाया की यह एक शिवलिंग है | जिसे देखने के बाद किसान काफी डर गया | इसके बाद उसने शिवलिंग को धरती में पुनः दबा दिया और घर वापस लौट गया |

जब वह अगले दिन पुनः खेत जोतने आया तो उसने देखा की जिस शिवलिंग को उसने दबाया था | वह बाहर जमीन पर है | इसे देखने के बाद मुस्लिम किसान ने लोगो को बुला लिया और सर्वसम्मति से अपनी जमीन मंदिर बनवाने के लिए दान कर दी | उसने कहा की यदि महादेव के लिए उसे अपना घर भी बेचना पड़ता तो वह पीछे नहीं रहता | अंत में हिन्दू और मुसलमानो ने मिलकर यहाँ मंदिर बनाने का फैसला किया | 



लेकिन मंदिर के लिए लोग चंदा जमा नहीं कर पाये | ऐसा कहा जाता है की वहां से एक शिवभक्त गुजर रहा था, जिसे सपने में भगवान शंकर ने दर्शन दिये और मंदिर बनाने का आदेश भी दिया | इसके बाद वहां एक मंदिर बनवा दिया गया | इस मंदिर का वर्णन किसी भी धर्मग्रन्थ में नहीं है | जो एक आश्चर्य का विषय है | इसकी कहानी सिर्फ दंतकथाओं के माध्यम से ही लोगो तक पहुंची है | वर्तमान में इस मंदिर श्री मंकेश्वर महादेव के मंदिर के नाम से जाना जाता है |

हर सोमवार यहाँ काफी श्रद्धालु आते है और लोगो की भीड़ से मंदिर भरा रहता है | वैसे तो भगवान शिव के भारत में अनेक मंदिर है | जहां भगवान शिव की पूजा पूरी श्रद्धा के साथ की जाती है | भगवान शंकर के 12 ज्योतिर्लिंग भारत लोगो में आस्था और विश्वास का केंद्र है | 


जब भी इस मंदिर में पूजा की जाती है तो स्थानीय लोग काफी प्रसन्न होते है | वैसे तो यहाँ हर सोमवार को पूजा होती है | लेकिन महाशिवरात्रि में होने वाली पूजा का यहाँ बहुत ही महत्त्व है | दोस्तों, यदि आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा तो हमे कमेंट जरूर करे | इसके साथ ही लाइक और शेयर करना ना भूले |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर